नीमच। ग्राम पंचायत बामनबर्डी के सरपंच विक्रमसिंह पर लगे झुठे आरोपो के बाद ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार दोपहर 12 बजे बामनबर्डी के ग्रामीण एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां बामनबर्ड़ी सरपंच विक्रमसिंह पर उद्योगपति अनिल नाहटा द्वारा लगाए गए झुठे आरोपो को लेकर ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया कि विगत 15 अक्टूबर को जो घटना ओसवाल प्लांट बामनबडी में हुई है, उससे सरपंच विक्रमसिंह का कोई लेना देना नहीं है। वस्तुस्थिति यह है कि ओसवाल प्लांट के मालिक अनिल नाहटा द्वारा जो आरोप सरपंच विक्रमसिंह पर रंगदारी और मारपीट करने के लगाये है, वो सभी आरोप झुठे और निराधार है। घटना दिनांक को जिन लोगों ने मारपीट की थी। उनका सरपंच विक्रमसिंह से कोई लेना देना नहीं था और न ही सरपंच के निर्देश पर कोई मारपीट की गई। जबकि उक्त घटना की जानकारी सरपंच विक्रमसिंह को भी करीब 1 घंटे पश्चात् हुई, क्योंकि जिस वक्त घटना हो रही थी, उस समय सरपंच विक्रमसिंह ग्राम खेरगालिया में तहसीलदार संतोष कुमार एवं गीजा पटवारी के साथ किसी नाले की समस्या का स्थल निरीक्षण करने ग्राम खेरमालिया में मौजुद थे।
आवश्यकता हो तो सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर निरीक्षण किया जा सकता है। अनिल नाहटा द्वारा झुठे आरोप लगाने का कारण महज ओसवाल प्लांट में केंटिन के काम तथा जिन लोगों से उनके कब्जे की जमीन छुडवाई थी उनको प्लांट में कान देने का था। जबकि अनिल नाहटा ने ग्रामीणो को काम पर नही रखा और इस कारण ग्रामीणजन आक्रोषित हो गये और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कथित्त घटना से सरपंच विक्रमसिंह का कोई लेना देना नहीं है।
बता दे कि सरपंच विक्रमसिंह की जेसीबी विगत 11 माह से ओसवाल प्लांट पर चल रही थी, जिसका 11 माह का बिल 11,75,000 रूपये हो गया था, उक्त राशि जब अनिल नाहटा से मांगी गई, तब उसने राशि देने से इंकार कर दिया। जेसीबी से काम करवाना भी बंद कर दिया। ओसवाल प्लांट का मालिक अनिल नाहटा सरपंच विक्रमसिंह की जेसीबी का उपयोग 11 माह तक करने के बाद जो रूपया 11,75,000 निकल रहा है, वो देना नहीं चाहता है, इस कारण अनिल नाहटा ने 15 अक्टूबर को हुई ग्रामीणजनों के साथ मारपीट वाली घटना से सरपंच विक्रमसिंह का नाम जोड दिया गया।
ओसवाल प्लांट के मालिक अनिल नाहटा द्वारा मात्र सरपंच विक्रमसिंह को रूपये नहीं लौटाने पडे, इस कारण
ओसवाल प्लांट के मालिक अनिल नाहटा द्वारा मारपीट वाली घटना में सरपंच विक्रमसिंह का नाम जोड कर रंगदारी कर रूपये वसूलने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह सभी आरोप झूठे हैै। उक्त मामले में ग्रामीणो ने मांग की है कि संबंधित पुलिस निर्देशित किया जाए और ग्रामवासीयों से पुछताछ कर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरूद्ध सख्त करवाई की जाए।
बॉक्स —
विधायक परिहार से लगाई गुंहार
ग्राम पंचायत बामबर्डी सरपंच विक्रमसिंह पर लगे झूठे आरोपो को लेकर सैकड़ो ग्रामीण नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार के निवास पर पहुंचे। जहां अनिल नाहटा द्वारा अथित तौर पर सरपंच पर लगाए झूठे आरोपो को वापस लेने और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। मामले को संज्ञान में लेते हुए विधायक परिहार ने तत्काल पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को फोन लगाया और ग्रामीणो की समस्या से अवगत कराते हुए मामले में निराकरण की बात कही।