आनन्द भंडार में फिर शुरू हुआ मिलावटखोरी का कारोबार, न तो फुड लायसेंस, न ही फ्युमिगेशन की अनुमति, फिर भी बेखौफी से सुरेश विवेक फर्म संचालक मिलावटखोरी दे रहे है अंजाम

नीमच। प्रदेश में चले शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के ठंडे बस्ते में जाते ही नीमच के कुछ व्यापारी फिर से मिलावटखोरी को अंजाम देने से पीछे नही हट रहे है। बघाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आनन्द भंडार ईलाके में सुरेश विवेक फर्म संचालक इन दिनो अवैध भट्टी और खाद्य उपज पर कैमिकलो चढाकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने पर आमदा है। बता दे कि सुरेश विवेक फर्म संचालको के पास आनन्द भंडार स्थित गोदाम का फुड लायसेंस भी नही है और न ही फ्युमिगेशन की अनुमति। फिर भी प्रशासन की आंखो में धूल झौंककर सुरेश विवेक फर्म संचालक मिलावट के अवैध कारोबार को संचालित कर रहे है।
यही नही सुरेश विवेक फर्म संचालको द्वारा अवैध भट्टी और कैमिकल युक्त खाद्य उपज को प्रदेश ही नही बल्कि दिल्ली, राजस्थान सहित कई प्रांतो में भेजा जाता है। सुरेश विवेक फर्म संचालक अपनी उपजो को अन्य प्रांतो तक सप्लाय करने के लिए नीमच से चलने वाली गायत्री बस में अपनी उपज की बोरियो को भरकर सप्लाय करते है।
ऐसे में खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन को चाहिए पूर्व में हुई मिलावटखोरो पर रासुका की कार्रवाई की तर्ज पर सुरेश विवेक फर्म संचालको पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।