नीमच। बिना टैक्स दिए चोरी-चुपके उपज बाहर भेजने वाले व्यापारियों की तरफ अब भी प्रशासन का ध्यान नहीं है। अब तक बसो पर हुई छापामार कार्रवाई से यह तो साफ हो गया है कि टोपीबाज व्यापारी मंडी के जिम्मेदारों से मिलीभगत कर टैक्स की चोरी कर तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं। बता दे कि नयागांव के लाला के ढाबे के समीप गायत्री बस से रोजाना सुरेश विवेक फर्म का सैकड़ो क्विंटल माल अन्य प्रांतो में जाता है। यही नही सुरेश विवेक फर्म संचालक बघाना अंतर्गत आने वाले आनन्द भंडार क्षेत्र में जहरीली भट्टीयो के माध्यम से कृषि उपजो पर कैमिकलो की पॉलिश चढ़ाता है, और वही हानिकारक उपज फिर नयागांव बार्डर पर ले जाकर गायत्री ट्रेवल्स में लौड करता है। जबकि सुरेश विवेक फर्म संचालको के पास न तो किसी प्रकार फ्युमिगेशन लायसेंस है और न ही आनन्द भंडार क्षेत्र स्थित गोदाम का फुड लायसेंस। फिर भी बेखौफी से मिलावटखोरी को अंजाम दिया जा रहा है।
मिलावटी माल परिवहर करने का गायत्री ट्रेवल्स ने लिया ठेका
व्यापार की आड़ में मिलावटखोरी को अंजाम देने वाले सुरेश विवेक फर्म संचालको ने अपने मिलावटी माल का परिवहन करने का ठेका गायत्री टेवल्स को दे दिया है। रोजाना यात्रियो से भरकर नीमच से दिल्ली जाने वाली गायत्री बस नयागांव स्थित लाला के ढाबे सामने खडी होती है जहां सुरेश विवेक फर्म का माल नीमच से टेम्पो में लोड होकर नयागांव पहुंचता है, जहां गायत्री ट्रेवल्स की यात्रि बस में ओवरलोड माल भरा जाता है। जिससे टैक्स चौरी तो होती ही है साथ ही मिलावटी माल भी परिवहन करने में कोई दिक्कत नही होती।

प्रशासन से आंख मिचोली
मिलावटखोरी करने वालो के खिलाफ प्रशासन का ध्यान नही है, वही अब इन मिलावटखोरो को बढ़ावा देने में गायत्री ट्रेवल्स संचालक जैसे पीछे नही रह रहे है। यात्रि बस संचाकल अब प्रशासन से आंख मिचोली खेलते हुए नयागांव बार्डर से मिलावटखोर व्यापारियो की उपज भर कर उन्हे अन्य प्रांतो तक बखुबी ले जा रहे है। ऐसे में ईमानदार कलेक्टर को सुरेश विवेके फर्म संचालक जैसे मिलावटखोरी करने वाले व्यापारी और गायत्रि ट्रेवल्स संचालको पर नकेल सकने की जरूरत है।