पालसोड़ा । एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा में पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार प्राचार्य एम.के. पाटनी के मार्गदर्शन में भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम एवं पुनः उपयोग पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विद्यालय के जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में प्रथम स्थान पर कुमारी दीपिका प्रजापत कक्षा आठवीं,द्वितीय स्थान पर कुमारी रीना कक्षा छठी तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 में प्रथम स्थान पर शौकीन सिंह खुमान सिंह कक्षा ग्यारहवीं तथा भानु प्रताप व्यास कक्षा बारहवीं द्वितीय स्थान पर रहे।
निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कोविड निर्देशों तथा शासन के नियमों को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुआ। सभी सफल छात्रों को प्राचार्य व विद्यालय स्टाफ ने बधाई दी।
