मंडी में आढ़त प्रथा: चांद मुकेश, गायत्री ट्रेडिंग, सीएम इंटरप्राईजेस और विजय कुमार महावीर कुमार फर्म संचालक कर रहे है किसानो का शोषण, प्रदेश कि सभी मंडीयो में है कि आढ़त प्रथा बेन, केवल नीमच मंडी में व्यापारी बन बैठे है आढत माफिया, सीएम तक पहुंची शिकायत, व्यापारी सहित कर्मचारी भी आ सकते है कार्रवाई की चपेट में




नीमच। प्रदेश की किसी भी मंडी में आढ़त प्रथा नही चली, केवल नीमच कृषि मंडी में आढ़त प्रथा चल रही है। चांद मुकेश, गायत्री ट्रेडिंग, सीएम इंटरप्राईजेस और विजय कुमार महावीर कुमार फर्म के संचालक किसानो का शोषण कर रहे है। लहसून मंडी में बेखोफी से आढ़त चल रही है। जिसमें इन व्यापारियो सहित कुछ मंडी कर्मचारियो की भी मिलीभगत है। नीमच कृषि मंडी प्रदेश की चुनिंदा मंडियो में शामिल है। यहां राजस्थान सहित दुर — दुर से किसान अपनी उपज लेकर आते है। मंडी में किसानो के प्रवेश से पहले ही चांद मुकेश, गायत्री ट्रेडिंग, सीएम इंटरप्राईजेस और विजय कुमार महावीर कुमार फर्म के संचालक उन्हे घेर लेते है। किसानो को इतना गुमराह कर दिया जाता है कि किसान मंडी में उपज लेजाने के बजाय इन व्यापारियो को ही आढ़त के आधार पर अपनी उपज बेच देता है। और यह आढ़त का आलम केवल नीमच मंडी में ही बेखौफी से चल रहा है। जिसकी एक शिकायत हाल ही में किसानो द्वारा सीएम तक पहुंचाई गई है। शिकायत में किसानो के साथ हो रही लूट का हवाला भी दिया गया है। संभवत: जल्द ही आढ़त माफिया व्यापारियो सहित मंडी कर्मचारियो पर बड़ी गाज गिरने वाली है।