हनी ट्रेप के फरार आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क — आरोपी दिलीप भारद्वाज, अविनाश जाजपुरिया की चल—अचल संपत्ति की जानकारी के लिए पुलिस ने लिखा पत्र



नीमच। हनी ट्रेप के माध्यम से लोगों से लाखों की वसूली करने एवं पत्रकार अरूण यादव के साथ मारपीट की घटना के मामले में फर्जी पत्रकार अविनाश जाजपुरा, दिलीप भारद्वाज फरार है। नीमच कैंट पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दे रही है, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल रहा है। ऐसी स्थिति में पुलिस फरार आरोपियों की चल—अचल संपत्ति कोर्ट से कुर्क करवाऐगी। इसके लिए नीमच कैंट पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी दिलीपसिंह पिता मनोहरसिंह भारद्वाज निवासी खेरमालिया छोटीसादडी की चल—अचल संपत्ति की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए मंगलवार को ग्राम पंचायत खेरमालिया को पत्र भेजा है।  इसी प्रकार अविनाश जाजपुरिया के लिए नीमच नगरपालिका व पंजीयक विभाग को सूचना पत्र भेजा है। उल्लेखनीय है कि नीमच केन्ट के अप. क्रमाक 540/2021 धारा धारा-294,323,506,328,356,384,389,365,34,120 बी भादवि तथा अपराध क्रमाक507/2021
धारा294,342,323,506,34, 384,389,75 भादवि तथा 3(1) (द). 3(1) (ध)
(va). एससी.एस.टी के मामले में दोनों आरोपियों की तलाश है। आरोपी नरेंद्र सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी कनावटी जेल में बंद है। मुख्य आरोपी व मास्टरमाईंड अविनाश जाजपुरा है। जो कई साल से इस गिरोह को संचालित करता था।